लेखनी प्रतियोगिता -16-Dec-2021 "समंदर की सैर"
एक बार की बात है भूमिका उसके माता-पिता और भाई-बहनों के साथ समंदर की सैर करने के लिए 'स्कूबा डाइविंग' की मंशा से गोवा गए। गोवा 'बीच' पर जब सभी लोग तैरने के लिए अपने-अपने परिधान पहन रहे थे। भूमिका 'इंटर-नेट पर समंदर की दुनिया को जानने और समझने हेतु कुछ सामग्री जुटा रही थी।
तभी अचानक उसकी माता जी ने उसे आवाज़ लगाई और समंदर की यात्रा हेतु तैयार रहने को कहा। भूमिका जल्दी से 'नेट' बंद करके अपनी माता जी के पास गई। अतः सभी परिवार-जनों ने समंदर की सैर करने हेतु उसमें छलांग लगा दी।
चूंकि गाइड ने उन्हें भली प्रकार से 'स्कूबा डाइविंग' करने के तरीकों के बारे में पहले ही सब समझा दिया था। इसीलिए किसी को भी किसी प्रकार की समस्या नहीं आई। भूमिका को तो बहुत ही आनंद आ रहा था। भूमिका को उसकी विज्ञान की पुस्तक में पढ़े हुए सभी पौधे और जीव-जंतु याद आ रहे थे। जिनके बारे में उसने आज तक केवल पुस्तकों में ही पढ़ा था, आज वह उन सबसे रूबरू हो रही थी। कुछ देर बाद जब सभी लोग निश्चित समय पर यात्रा से बाहर आए तो सभी ने अपने- अपने अनुभव एक दूसरे के साथ साझा किए। सभी को बेहद आनंद आया था।
भूमिका ने समंदर से कुछ सीप भी एकत्रित किए थे। उनको भी उसने सभी को दिखाया। भूमिका ने समंदर की सैर करते हुए कुछ फोटोज़ भी क्लिक किए थे। वे भी उसने सभी को दिखाए। सभी ने उसकी 'फ़ोटोग्राफी' की खूब प्रशंसा की। भूमिका ने समंदर किनारे से अलग-अलग रंगों के और प्रकार के छोटे गोल पत्थर भी अपने कलेक्शन में रखने हेतु एकत्रित किए।
सभी बहुत ही खुश थे और अब सभी ने घर की ओर प्रस्थान किया।
Shrishti pandey
17-Dec-2021 08:50 AM
Nice
Reply
Swati Sharma
17-Dec-2021 01:48 PM
Thanks
Reply
Abhinav ji
17-Dec-2021 12:08 AM
वाह वाह अंत भला तो सब भला
Reply
Swati Sharma
17-Dec-2021 01:48 PM
शुक्रिया
Reply
Ridima Hotwani
16-Dec-2021 07:55 PM
Nice👌
Reply
Swati Sharma
17-Dec-2021 01:47 PM
Thanks 🙏🏻
Reply